shradh paksha
✕

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ '72 हूरें' का ट्रेलर, दिखा आतंकवाद की दुनिया का काला चेहरा

Updated: बुधवार, 28 जून 2023 (12:21 IST)
Movie 72 Hoorain Trailer: आतंकवाद पर आधारित फिल्म '72 हूरें' को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रलर को आपत्तिजनक मानते हुए रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रोलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। हालांकि '72 हूरें' के ट्रेलर को थिएटर्स में नहीं दिखाया जाएगा।
 
फिल्म का ट्रेलर आतंकवाद की काली दुनिया के सच को उजागर करता नजर आ रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक शख्स धर्म के नाम पर लोगों का ब्रेनवॉश कर रहा है। वह लोगों को जन्नत में 72 हूरें मिलने का लालच देखर उन्हें आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए उकसा रहा है। 
 
इसके बाद ट्रेलर में सुसाइड बॉम्बर बनकर मासूम लोगों की जान लेते दिखाया गया है। फिर ट्रेलर में एक ट्विस्ट आता है। सुसाइड बॉम्बर बनकर लोगों की जान लेने वाले दो आतंकवादी की रूह जन्नत में जाकर 72 हूरें मिलने का इंतजार करती हुई नजर आती है। वह कहते हैं, 'शायद 7 आसमना पार करके आने में हूरों को समय लग रहा है।'
 
बता दें कि '72 हूरें' 7 जुलाई 2023 को 10 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह ने किया है। फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उन युवाओं की कहानी को दिखाया गया है, जिनका ब्रेन वॉश करके ह्यूमन बॉम्बर बनाया जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख