शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fatima sana sheikh tests corona positive
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:40 IST)

फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, बोलीं- प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं

फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, बोलीं- प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं - fatima sana sheikh tests corona positive
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
फातिमा ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।

बता दें, फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।
ये भी पढ़ें
कोरोना निगेटिव आया तो : डॉक्टर और एक इंदौरी का मस्त चुटकुला