Daily Horoscope
✕

दंगल के सेट पर फातिमा सना शेख को आते थे मिर्गी के दौरे, आमिर खान और सान्या मल्होत्रा ने इस तरह दिया साथ

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2026 (11:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। फातिमा ने अपनी पहली ही फिल्म 'दंगल' से सभी का दिल जीत लिया था। पर्दे पर पहलवानों को चित करने वाली इस अभिनेत्री के लिए असल जिंदगी की लड़ाई काफी चुनौतीपूर्ण रही है। 
 
हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में फातिमा ने अपनी मिर्गी की बीमारी और इसके साथ अपने लंबे संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है। फातिमा ने बताया कि दंगल के सेट पर उनएं मिर्गी के दौरे का सामना करना पड़ा था और कैसे उनके को-स्टार आमिर खान और सान्या मल्होत्रा ने उनका साथ दिया। 
 
फातिमा ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी इस बीमारी का पता 2016 में फिल्म 'दंगल' की ट्रेनिंग के दौरान चला। उन्होंने बताया कि वह अभ्यास कर रही थीं, तभी उन्हें अचानक कुछ अजीब महसूस हुआ। उन्हें 'ऑरा' महसूस हो रहा था, जो दौरे से ठीक पहले का संकेत होता है। 
 
फातिमा ने बताया, मुझे लगा कि शायद कुछ नहीं है, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे सब बढ़ने लगा। मैंने आसपास के लोगों से कहा कि मुझे दौरा पड़ने वाला है। सौभाग्य से उस वक्त सेट पर आमिर खान, सान्या मल्होत्रा और ट्रेनर कृपा शंकर बिश्नोई मौजूद थे। उन्होंने तुरंत इंटरनेट पर सर्च किया और स्थिति को संभाला। इसके बाद फातिमा को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ MRI और EEG के बाद मिर्गी की पुष्टि हुई।
 
मिर्गी के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाओं ने फातिमा के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला। फातिमा के अनुसार दवाइयों के कारण वह अक्सर चिड़चिड़ी, उदास और भ्रमित महसूस करती थीं। उन्हें चलने में दिक्कत होती थी और वह हमेशा नशे जैसी हालत में रहती थीं।
 
इस स्थिति से परेशान होकर फातिमा ने बिना किसी को बताए दवाइयां लेना बंद कर दिया था। फातिमा ने बताया कि वह करीब 4 साल तक इस सच को दुनिया से छिपाती रहीं। जब भी उन्हें लगता कि दौरा आने वाला है, वह खुद को बाथरूम में बंद कर लेती थीं ताकि किसी को पता न चले।
 
मिर्गी जैसी बीमारी के साथ बॉलीवुड में काम करना आसान नहीं था। फातिमा ने बताया कि तेज रोशनी उनके लिए ट्रिगर का काम करती हैं, इसलिए उन्होंने कई इवेंट्स और स्क्रीनिंग में जाना छोड़ दिया था। हालांकि, अब वह इसे स्वीकार कर चुकी हैं। अपनी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहले ही क्रू को अपनी स्थिति बता दी थी, जिससे उन्हें काफी सपोर्ट मिला।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख