Hanuman Chalisa
✕

बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहीं ईशा देओल, बोलीं- दोबारा कैमरे का सामना करने के लिए तैयार...

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (17:43 IST)
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने मां बनने के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी तैयारी शुरू कर दी है। एक हालिया इंटरव्यू में ईशा ने इस खबर पर अपनी मुहर लगाई है। उनका कहना है कि वह कई फिल्मों की कहानियां पढ़ रही हैं और जल्द ही किसी फिल्म का ऐलान करेंगी।

 
ईशा दोबारा अपनी फिल्मी पारी शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। ईशा ने कहा, भगवान की कृपा से मुझे काफी अच्छा काम मिल रहा है। मैं दोबारा कैमरे का सामना करने के लिए तैयार हूं। अपनी वापसी के लिए मैं पहले की तरह फिट एंड फाइन हो चुकी हूं।
 
ईशा ने कहा, मैं कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। मैंने अपना एक प्रोजेक्ट पूरा भी कर लिया है। अब मैं दूसरे प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हूं। इसकी शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू होगी।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी के बाद ईशा की फिल्मों में सक्रियता काफी कम हो गई थी। शादी के बाद उन्हें 'मांजा' जैसी एकाध तेलुगु फिल्म में देखा गया। अपनी बेटियों राध्या और मियारा के जन्म के बाद ईशा पूरा वक्त बेटियों के साथ बिता रही थीं। 
 
बच्चियों की देखभाल करने के लिए वह फिल्मों से दूर रहीं। अब ईशा की बेटियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि वह दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू कर सकती हैं। 2002 में ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 'कोई मेरे दिल से पूछे' उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 
 
ईशा ने यूं तो कई बड़ी फिल्मों में काम किया, लेकिन असल में उन्हें पहचान फिल्म 'धूम' से मिली। इस फिल्म के लिए वह निर्माता आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थीं और ईशा उनकी उम्मीदों पर खरी भी उतरीं।

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख