Daily Horoscope
✕

दुबई में रह रहीं एरिका फर्नांडिस ने बताई आपबीती, बोलीं- मिसाइल की आवाजें डराती हैं

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2026 (14:04 IST)
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद युद्ध शुरू हो चुका है। ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। इस तनाव का सीधा असर दुबई पर पड़ा है, जहां सुरक्षा कारणों से एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। 
 
इस संकट के बीच टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपनी आपबीती साझा की है। एरिका साल 2023 में भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां के हालात फिलहाल डरावने हैं, हालांकि वह सुरक्षित हैं। वह सरकार की ओर से जारी सभी जरूरी निर्देशों का पालन कर रही है। 

ALSO READ: ईरान-इजराइल जंग पर नोरा फतेही का भावुक वीडियो, बोलीं- सब कुछ बदलने वाला है
 
हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए एरिका ने कहा, मैं दुबई में सुरक्षित हूं, लेकिन मौजूदा हालात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हवा में मिसाइलों को रोकने की आवाजें इतनी तेज और डरावनी हैं कि वे आपको झकझोर देती हैं। मेरे आसपास के लोग, दोस्त और परिवार इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देख रहे हैं।
 
एरिका ने कहा, यूएई की सरकार ने इस संकट को अद्भुत तरीके से हैंडल किया है। यहां रहते हुए मैंने देखा है कि कैसे अधिकारी रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। हालांकि जंग के हालातों में रहना आसान नहीं है। हम शां‍ति से काम कर रहे हैं। लोकल अथॉरिटीज की गाइडलांइस का पालन कर सेफ रह रहे हैं। अभी हम बस यही कर सकते हैं। जिन लोगों ने इस जंग में अपनों को खोया है, मेरा दिल उनके साथ है। 
 
दुबई एयरपोर्ट और एयरस्पेस बंद होने के कारण न केवल आम नागरिक, बल्कि कई भारतीय हस्तियां भी वहां फंसी हुई हैं। बैडमिंटन प्लेटर पीवी सिंधु, एक्ट्रेस सोनम चौहान, साउथ एक्टर अजीत कुमार दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख