Daily Horoscope
✕

इमरान हाशमी के 'लुट गए' ने बनाया रिकॉर्ड, 60 दिन में 500 मिलियन व्यूज़

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (15:12 IST)
इमरान हाशमी का करियर फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कुछ अच्छी फिल्में उन्होंने साइन की है। टाइगर 3 में वे सलमान खान के सामने विलेनगिरी करते नजर आएंगे। इसी बीच उन पर फिल्माए गए एक गाने 'लुट गए' ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। 60 दिनों में इस गाने को 500 मिलियन व्यूज़ मिले हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। 
 
इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वे इस गाने से जुड़ कर गर्व और सम्मान महसूस कर रहे हैं। यह पहला फास्टेस्ट इंडियन सांग है जिसने इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 
 
 
यह गाना यू-ट्यूब पर ही नहीं बल्कि इंस्टा रील पर भी खूब चला है। इस गाने में इमरान अपने प्यार को बचाने के लिए तमाम कोशिश करते हैं, लेकिन नाकामयाब रहते हैं। इमरान के साथ इस गाने में युक्ति थरेजा नजर आई हैं। लोगों का दिल इस जोड़ी ने जीत लिया है। 
 
टी-सीरिज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना जिस तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है, पता नहीं कहां जाकर रूकेगा। फिलहाल तो यह लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। 
 
इस गाने को विनय सप्रू और राधिका राव ने डायरेक्ट किया है। जुबिन नौटियाल ने इस गीत में आवाज दी है। तनिष्का बागची का संगीत है और मनोज मुंतशिर के बोल हैं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख