ramcharitmanas

कबीर बेदी को आज तक अफसोस, नहीं बचा पाए अपने बेटे को मौत के मुंह में जाने से

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (13:35 IST)
कबीर बेदी ने 'आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ एक्टर'ए नामक बायोग्राफी लिखी है। इसमें उनके और फिल्म एक्ट्रेस परवीन बाबी के बारे में विस्तृत से लिखा है कि परवीन और उनके बीच कैसा रिश्ता था। इसके साथ ही कई खुलासे भी उन्होंने किताब में किए हैं। 
 
एक इंटरव्यू में कबीर ने अपने बेटे सिद्धार्थ के बारे में बात की। सिद्धार्थ ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। वह सीजोफ्रेनिया का शिकार हो गया था। कबीर आज भी इस सदमे से नहीं उबरे हैं और उन्हें अफसोस है कि लाख कोशिशों के बावजूद वे अपने बेटे को मौत के मुंह में जाने से नहीं बचा पाए। 
 
कबीर के अनुसार सिद्धार्थ बहुत होशियार था। इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नॉलॉजी में उसने ऑनर्स किया था। फिर मास्टर डिग्री करने के लिए एक यूनिवर्सिटी में गया। 
 
कबीर को खबर मिली कि सिद्धार्थ डिप्रेशन में है। उसका इलाज करवाया गया। एक दिन सिद्धार्थ ने कहा कि वह आत्महत्या करना चाहता है। यह बात सुन कबीर स्तब्ध रह गए। उन्होंने इस बारे में सिद्धार्थ से लंबी बात भी की।
 
कबीर ने एक दिन उसके ईमेल्स चेक किए तो उसने अपने दोस्तों को लिखा था कि मुझे फेयरवेल देने के लिए आ जाओ। फिर उसने सुसाइड कर लिया। लेटर छोड़ गया जिसमें लिखा था- मैं दूसरी ओर जा रहा हूं।' 
 
कबीर के अनुसार सिद्धार्थ प्रतिभाशाली था, लेकिन वह कुछ सोच नहीं पा रहा था। एक बार वह मांट्रियल की सड़कों पर हिंसक हो गया था और उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। जब डॉक्टर के पास उसे ले गए तो पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से ग्रस्त हैं। 
 
कबीर के अनुसार उन्होंने सिद्धार्थ का इलाज भी कराया, लेकिन वह धीरे-धीरे उदासी की ओर बढ़ने लगा। सभी ने कोशिश की वह बीमारी से उबर जाए, लेकिन एक दिन सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली।

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख