Daily Horoscope
✕

अजय देवगन का डिजीटल डेब्यू, रूद्र नामक वेबसीरिज करेंगे

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (12:12 IST)
वेबदु‍निया ने कुछ दिन पहले ही आपको बता दिया था कि अजय देवगन डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वे डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए एक वेबसीरिज करेंगे जो कि ब्रिटिश ड्रामा सीरिज 'लुथर' का हिंदी रीमेक होगी। इस बात की आज ऑफिशियल घोषणा हो गई है। 
 
इस सीरिज का नाम होगा 'रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' और इसे मुंबई में शूट किया जाएगा। यह क्राइम ड्रामा सीरिज होगी। 
 
अजय देवगन का डिजीटल डेब्यू एक बड़े बॉलीवुड सितारे का डिजीटल डेब्यू है और कहीं न कहीं ये सिनेमाघरों के लिए झटका है। 
 
अजय मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्मों के बड़े सितारे हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय करती है जिससे सिनेमाघर वालों को अच्छी-खासी आय होती है। अब वे अपना समय वेबसीरिज को दे रहे हैं। 
 
अजय को देख कुछ और बॉलीवुड सितारे भी डिजीटल डेब्यू कर सकते हैं। अक्षय कुमार और रितिक रोशन को लेकर भी सीरिज प्लान की जा रही है। बहरहाल, अजय की इस सीरिज का इंतजार रहेगा।   

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख