suvichar

रणबीर-आलिया की 250 करोड़ की मूवी 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग फिर रुकी

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (14:17 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट छु‍ट्टियां बिताने के लिए विदेश चले गए हैं। वैकेशन का प्लान उन्होंने नहीं बताया था। ये तारीखें उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के लिए रखी थी, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग पर रोक लगा दी और आलिया के साथ छुट्टी मनाने का रणबीर को अवसर मिल गया। 
 
ब्रह्मास्त्र के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फिल्म की शूटिंग में अड़चन आई हो। जब से बन रही है कुछ न कुछ कारणों से शूटिंग अटकती रही है। कायदे से इस फिल्म को 2019 में ही रिलीज हो जाना था, लेकिन 2021 चल रहा है और इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है। 
 
फिल्म का ज्यादा काम बाकी नहीं है। अंतिम दौर में शूटिंग चल रही है और एक गाने की शूटिंग बाकी थी। शूटिंग शुरू होने ही वाली थी कि रणबीर कोरोना पॉजिटिव हो गए। रणबीर ठीक हुए तो आलिया कोरोना पॉजिटिव हो गई। फिर शूटिंग पर सरकार की ओर से बैन लग गया। 
 
इस 250 करोड़ रुपये से ज्यादा बजट वाली फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान का भी कैमियो है। 2021 के अंत तक शायद फिल्म रिलीज हो। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख