sawan somwar

'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 4 मिनट के सीन्स हटे, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

Updated: गुरुवार, 6 अगस्त 2026 (15:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब साल 2007 में आई कल्ट-क्लासिक थ्रिलर 'आवारापन' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'आवारापन 2' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। 
 
हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज की मंजूरी देने से पहले सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म के कुछ हिंसक दृश्यों, भाषा और विवादित सीन्स पर कैंची चलाई है। सीबीएफसी ने फिल्म को देखने के बाद इसे U/A 16+ कैटेगरी में पास किया है। इसका मतलब है कि 16 साल से अधिक उम्र के दर्शक इस एक्शन थ्रिलर ड्रामा को देख सकते हैं। हालांकि, फिल्म निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट हासिल करने से पहले कई कड़े संशोधन करने पड़े हैं।
 
हिंसा और एक्शन सीन्स में 50% कटौती
फिल्म के दूसरे हाफ में एक बेहद हिंसक सीक्वेंस था, जिसकी लंबाई घटाकर लगभग आधी कर दी गई है। इसके अलावा, अत्यधिक हिंसा और खून-खराबे वाले 3 सीन्स को पूरी तरह से फिल्म से डिलीट कर दिया गया है। फिल्म में एक सीन था जिसमें ड्रग्स के सेवन को दिखाया गया था, जिसे बोर्ड ने पूरी तरह हटा दिया है। इसके अतिरिक्त, फिल्म में जहां भी नशीले पदार्थों के सेवन का सीन आता है, वहां स्क्रीन पर 'एंटी-ड्रग स्टैटिक मैसेज' दिखाना अनिवार्य किया गया है।

ALSO READ: 'आवारापन 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित की वापसी, इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार छाया
 
अभद्र भाषा पर म्यूट और एडिट्स
फिल्म के ऑडियो ट्रैक और सबटाइटल दोनों में से कई आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों को म्यूट या एडिट किया गया है। सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को फिल्म की शुरुआत और संबंधित दृश्यों में चाइल्ड ट्रैफिकिंग, एंटी-ड्रग्स और तंबाकू विरोधी वैधानिक चेतावनियां जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
 
इन सभी संशोधनों के बाद फिल्म को 5 अगस्त को आधिकारिक सेंसर सर्टिफिकेट जारी किया गया। फिल्म से कुल मिलाकर लगभग 4 मिनट के सीन्स हटाए गए हैं और 20 सेकंड के रिप्लेसमेंट कट लगाए गए हैं। 
 
14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में 'आवारापन 2' की सीधी टक्कर सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म से होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि आगामी बड़ी रिलीज में 'आवारापन 2' अकेली ऐसी मुख्य हिंदी फिल्म है जिसे 'A' (Adults Only) के बजाय U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, जबकि सनी देओल की फिल्म को सीबीएफसी से 'A' रेटिंग प्राप्त हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'अलायंस' की पहली विनर बनीं मिनी माथुर, ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी करारी शिकस्त

'बीइंग ह्यूमन' फ्रॉड केस में सलमान खान और अलविरा खान को कोर्ट का समन, जानें क्या है पूरा विवाद

नेशनल लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी से नेशनल अवॉर्ड विनर बनने तक, जानिए जूनियर NTR से जुड़ी 7 अनसुनी बातें

'आवारापन 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित की वापसी, इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार छाया

83 की उम्र में 24 घंटे का नॉन-स्टॉप शूट! कौन बनेगा करोड़पति 18 के लिए अमिताभ बच्चन का हैरान करने वाला जज्बा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख