manglik dosh calculator
✕

ड्रग्स केस : भारती सिंह के बाद हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया जाएगा पेश

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (11:11 IST)
ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार शिकंजा कसती जा रही है। बीते दिन एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार किया है। भारती सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने भारती सिंह के घर और प्रोडक्शन ऑफिस पर छापेमारी की थी और वहां 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था।

 
हर्ष और भारती ने स्वीकार किया है कि वह गांजा लेते हैं। भारती सिंह को रविवार 22 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल करवाया जाएगा। भारती की रात NCB की वूमन सेल में गुजरी। 
 
खबरों के अनुसार एनसीबी ने भारती और हर्ष को एक ड्रग पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने के बात कबूली। ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार को इनके अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। भारती के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।
 
खबरों के अनुसार एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारती सिंह के घर से बरामद गांजे की मात्रा कानून के तहत कम है। एक हजार ग्राम तक गांजे को कम क्वांटिटी माना जाता है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
 
भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। इसमें वो कपिल की कम्मो बुआ का रोल प्ले करती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज शामिल हैं।
 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख