shradh paksha
✕

दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार लेंगे कार्तिक आर्यन की जगह?

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (11:57 IST)
अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड के उन सितारों में लिया जाता है जो तेजी से अपना काम करते हैं और साल में 4 फिल्में उनकी आ ही जाती हैं। सूर्यवंशी और बेलबॉटम जैसी ‍उनकी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और इस वक्त वे कई फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं।

ताजा खबर ये है कि करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में अक्षय कुमार दिखाई दे सकते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये बात सही है कि अक्षय को फिल्म ऑफर हुई है। स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आई है। उन्होंने हां भी कहा है, लेकिन ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।

अक्षय और करण जौहर के बेहतरीन संबध है। हाल ही में केसरी और गुड न्यूज जैसी फिल्में करण के लिए अक्षय ने की थी और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं।



दोस्ताना 2 पर मुसीबत ही मुसीबत
गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने यह फिल्म करण जौहर से मतभेद के चलते छोड़ दी थी। उन्होंने कुछ दिनों तक शूटिंग भी की थी। इस हिस्से को फिर से शूट किया जाएगा, जिससे 20 करोड़ का अनुमानित नुकसान फिल्म निर्माता को हुआ है।

दोस्ताना 2 जब से अनाउंस हुई है तब से कुछ न कुछ मुसीबतें आ रही हैं। कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट रिजेक्ट हुई। बंद भी कर दी गई। फिर शुरू की गई। निर्देशक बदल दिया गया। अब लीड एक्टर भी बदल गया।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख