here

Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 13 अगस्त को हो सकती है रिलीज!

बुधवार, 23 जून 2021 (11:37 IST)
कोरोना के मरीजों की संख्या में देश भर में कमी आई है और हालात सुधर रहे हैं। कई चीजों को अनलॉक कर दिया गया है, लेकिन सिनेमाघर पर अब तक सरकार मेहरबान नहीं हुई है। यदि इसी तरह से स्थितियां तेजी से सामान्य होती गईं तो संभवत: 1 जुलाई से देश के कुछ हिस्सों में सिनेमाघर खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म प्रोड्यूसर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस करना शुरू कर दी है।

बड़ी फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार की मूवी ‘बेलबॉटम’ को 27 जुलाई को प्रदर्शित करने का ऐलान हो चुका है। अब यह सिलसिला शुरू ही होने वाला है। महीनों से अटकी सूर्यवंशी और 83 की रिलीज डेट भी सामने आ सकती है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार सूर्यवंशी को 13 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। इसमें भी अक्षय कुमार हैं। यह माना जा रहा था कि जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होगी तो पहला नंबर सूर्यवंशी का होगा, लेकिन बेलबॉटम ने बाजी मार दी।



गौरतलब है कि सूर्यवंशी जब रिलीज के लिए रेडी थी तब बेलबॉटम का नामोनिशान नहीं था, लेकिन इस फिल्म को अनाउंस होते ही कोरोनाकाल में ही शूट कर रिलीज कर तैयार कर दिया गया। यही नहीं अब सूर्यवंशी से पहले इसे रिलीज किया जा रहा है और यह बात सूर्यवंशी के मेकर्स ने भी नहीं सोची होगी।

सूर्यवंशी के मेकर्स अब अपनी फिल्म की रिलीज डेट जल्दी घोषित करना चाहते हैं ताकि कोई और फिल्म प्रोड्यूसर स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में अपनी फिल्म की रिलीज अनाउंस ना कर दे। जब जैसी स्थिति होगी तब वैसा निर्णय लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल तो रिलीज डेट अनाउंस करना सबसे पहली प्राथमिकता है।
 
रोहित शेट्टी की इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से है। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे इसमें सितारे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया था। जल्दी ही फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट सुनने को मिल सकता है।

Show comments

CBFC की मंजूरी का इंतजार कर रही 'द इंडिया स्टोरी', क्या 'सतलुज' विवाद का पड़ेगा असर?

'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, सौम्या के रोल में छाएंगी देबचंद्रिमा

राजकुमार राव की 'दादा' को लेकर आई बड़ी अपडेट, क्या सौरव गांगुली के बर्थडे पर सामने आएगी फिल्म की पहली झलक?

क्या आमिर खान से शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम धर्म? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

'सुल्तान' की 10वीं सालगिरह पर बड़ा खुलासा, 15 मिनट में सलमान खान ने कर दी थी फिल्म के लिए हां

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख