Hanuman Chalisa
✕

दिशा सालियान को लेकर चल रही अफवाहों पर पिता ने लिखा सख्त एक्शन, 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (14:43 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिन पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने खुदकुशी कर ली थी। पहले सुशांत और दिशा की मौत को अलग- अलग रखकर देखा जा रहा था। लेकिन बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ये खबरें चल रही हैं कि सुशांत और दिशा की मौत में कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।

 
हालांकि मुंबई पुलिस और दिशा के परिवार ने कई बार कहा है कि दोनों मामलों में कोई संबंध नहीं है लेकिन फिर भी दिशा के बारे में सोशल मीडिया में काफी आपत्तिजनक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अब इस मामले में दिशा के पिता ने सख्त एक्शन लिया है।
 
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि पुनीत वशिष्ठ, संदीप मलान और नमन शर्मा नाम के तीन लोगों ने दिशा सालियान की मौत को लेकर कई तरह की अफवाएं फैलाई हैं।
 
दिशा के पिता ने इन तीनों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि कई लोगों ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि दिशा ने आत्महत्या नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है और कथित हत्या से पहले उनका रेप किया गया था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
 
दिशा का परिवार हमेशा से अपनी बेटी की मौत की वजह खुदकुशी बताता आया है। लेकिन कई लोग इस खुदकुशी पर शक जता रहे हैं। दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस के दावों पर लगातार उठ रहे सवालों पर मुंबई पुलिस जवाब दे चुकी है। 
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख