ganesh chaturthi

खुद को अभी सफल एक्ट्रेस नहीं मानती हैं दिशा पाटनी

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (22:19 IST)
साल 2016 में रिलीज फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटॉल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली दिशा पाटनी ने कुंग फू योगा, बागी 2 और भारत जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कई हिट फिल्मों में काम करने के बावजुद भी दिशा पाटनी अभी खुद को सक्सेसफुल नहीं मानती हैं।

 
दिशा का मानना है कि अभी उन्हें बहुत कुछ करना है। दिशा पाटनी ने कहा, 'अभी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे लगता है कि पूरी यात्रा के दौरान, मैं लकी रही कि ऐसे लोगों से मिली जो हमेशा मददगार रहे हैं। मेरा परिवार मुझे फिल्मों के बारे में सलाह नहीं देता है और न ही मैं उन्हें तनाव देना चाहती हूं। 

ALSO READ: गुरदास मान के बेटे गुरीक ने रचाई कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी से शादी
 
मैं खुश हूं कि मेरे पास काफी काम हैं और मैं सभी में बेस्ट देने की कोशिश कर रही हूं। मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता को देती हूं। यदि उस रात मेरी मां ने मेरा समर्थन नहीं किया होता जब मैं विकल्पों को लेकर उलझन में थी तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंचती। उन्होंने मुझे इस पेशे में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मैंने जो कुछ भी किया है, मुझे नहीं लगता कि मैं अभी तक सफल हूं।
 
दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में दिशा आदित्य रॉय कपूर संग नजर आएंगी। यह फिल्म 07 फरवरी को रिलीज हो रही है।
 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख