suvichar

'प्यार तूने क्या किया' के निर्देशक रजत मुखर्जी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (11:41 IST)
Photo : Twitter
रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रजत मुखर्जी का निधन हो गया है। उनका निधन बीते शुक्रवार यानी 17 जुलाई को हुआ। वह पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इस खबर के आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। हंसल ने लिखा, अभी-अभी एक प्रिय मित्र के निधन की खबर मिली। 'प्यार तूने क्या किया' और 'रोड' के डायरेक्टर रजत मुखर्जी मेरे बॉम्बे में बहुत शुरुआती संघर्ष के वक्त के मित्र थे। कई बार साथ में खाया और कई ओल्ड मॉन्क की बोतलें पीं। कई दूसरी दुनिया में पीनी बाकी हैं। बहुत याद आओगे प्यारे दोस्त।
 
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, एक और दोस्त इतनी जल्दी चला गया। डायरेक्टर रजत मुखर्जी। जयपुर में कुछ महीनों से वह बीते कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
 
मनोज बाजपेयी ने ट्वीट में लिखा, मेरे दोस्त और रोड फिल्म के डायरेक्टर रजत मुखर्जी आज जयपुर में अपनी बीमारी से लंबी जंग के बाद दुनिया छोड़ गए। तुम्हें शान्ति मिले रजत. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि अब हम कभी नहीं मिल पाएंगे और कभी अपने काम के बारे में बात नहीं कर पाएंगे। खुश रहे जहां भी रहे।
 
रजत मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रामगोपाल वर्मा के निर्माण में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' से की थी। इसके अगले ही साल उन्होंने राम गोपाल वर्मा के ही निर्माण में अपनी दूसरी फिल्म 'रोड' का निर्देशन किया।
 

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख