suvichar
✕

सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग, मची भगदड़

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (10:47 IST)
पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, शो के सेट पर आग लग गई। बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रोडक्शन हाउस में बन रहे इस सीरियल की शूटिंग लॉकडाउन के कारण कुछ ही दिनों पहले दोबारा शुरू हुई थी।

 
शो की शूटिंग मुंबई साकी नाका के किलिक निक्सन में हो रही थी। सेट पर आग लगने से भगदड़ मच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। शो के लीड कलाकार शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा इस आगजनी में बाल-बाल बच गए।
 
जिस समय 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर आग लगी, उस समय वहां पर शूटिंग चल रही थी। सेट पर लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भारी अफरा तफरी देखी जा सकती है। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। शो के कास्ट और क्रू को समय रहते सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
 
इस घटना के बाद सिर्फ 'कुमकुम भाग्य' की शूटिंग ही नहीं रुकी, बल्कि वहीं पास में टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' की शूटिंग को भी आनन-फानन में बंद करना पड़ा। बता दें कि हाल ही में 'कसौटी जिंदगी के' सीजन 2 में अनुराग बसु का रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इस शो की शूटिंग 3 दिन तक रोकनी पड़ी थी। 
 

Show comments

गोल्डन ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने दिखाया कातिलाना अंदाज, बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश

कॉफी विद करण 9: पेड्डी विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे अपने विशेषाधिकार का फायदा उठाना चाहिए था'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 11 आरोपियों पर लगा मकोका

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख