Hanuman Chalisa

दिलीप कुमार की इस टिप्पणी की वजह से लता मंगेशकर ने सीखी थी उर्दू

Updated: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (13:32 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी लता जी से जुड़े पुराने किस्से खूब वायरल हो रहे हैं।

 
ऐसा ही एक किस्सा है जब लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार की सलाह पर उर्दू सीखी थी। साल 1947 में जब लता मंगेश्कर पहली बार दिलीप कुमार से मिली थी तब उन्होंने ने लता के उर्दू उच्चारण को लेकर संदेह जताया। इसके बाद दिलीप कुमार की एक टिप्पणी ने लता को उर्दू सीखने के लिए एक मौलाना से पढ़ने को प्रेरित किया।
 
संगीतकार अनिल बिस्वास ने एक लोकल ट्रेन में लता मंगेशकर को दिलीप कुमार से मिलवाया था। इस मुलाकात को याद करते हुए लता जी ने कहा था कि बिस्वास ने उन्हें दिलीप कुमार से यह कहते हुए मिलवाया, 'यह लता है, बहुत अच्छा गाती हैं।' इस पर दिलीप कुमार ने जवाब दिया, 'अच्छा, कहां की है?' और बिस्वास ने उनका पूरा नाम लता मंगेशकर बताया। 
 
दिलीप कुमार की वो टिप्पणी, जब उन्हें पता चला कि मैं एक मराठी हूं, वह कुछ ऐसी है जिसे मैं संजोती हूं और इसने मुझे हिन्दी और उर्दू भाषा में पूर्णता की तलाश को प्रेरित किया, क्योंकि मैं इसमें कमजोर थी। उन्होंने बेहद सच कहा कि जो गायक उर्दू भाषा से परिचित नहीं थे, वे उर्दू के शब्दों के उच्चारण में हमेशा फंस जाते हैं और इससे श्रोताओं का मजा खराब हो जाता है।
 
लता मंगेशकर ने कहा था कि इससे शुरुआत में तो उन्हें अफसोस हुआ। उन्होंने कहा, 'तब, मैंने टिप्पणी पर विचार किया और मुझे एहसास हुआ कि वह सही थे और उन्होंने इसे मेरे उच्चारण में सुधार करने के इरादे से कहा था।' लता मंगेशकर ने कहा कि वह घर गईं और एक पारिवारिक मित्र को बुलाया और तत्काल उर्दू सीखने की इच्छा जताई और फिर एक विद्वान मौलाना से उर्दू सीखना शुरू किया।
 
बता दें कि दिलीप कुमार लता मंगेशकर को अपनी बहन मानते थे। दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता था। लेकिन खास रिश्ता होने के बाद भी लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के बीच अनबन हो गई। अपने मतभेद की वजह से दोनों ने 13 साल तक बात नहीं की थी। 

यह भी पढ़िए 
 
12 मिची खाती थी, 8 हजार में पहली कार खरीदी, द किंग एंड आई पसंदीदा फिल्म थी लता की
 
लता मंगेशकर से ऐसी बातचीत जो उन्होंने किसी से पहली बार ही की थी
 
नन्हे ऋषि कपूर को गोद में लिए नजर आई लता, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर
 
आशा भोसले ने लता के साथ शेयर की अपने बचपन की तस्वीर
 
लता के जीवन में था 8 अंक का महत्व
 
लता मंगेशकर ने आखिरी बार शेयर किया था यह वीडियो

Show comments

'स्लो-मोशन हीरोइज्म से नफरत है', फाइटर पायलटों की इस बात ने बदल दी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी

चिरंजीवी की कहानी: 1 करोड़ फीस से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक, ऐसा रहा मेगास्टार का 5 दशक लंबा सफर

अर्जुन रामपाल ने लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग की शादी, गोवा में गुपचुप कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

पद्मश्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 10 घंटे में बेच दी इतने करोड़ की टिकट

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख