suvichar

केडी- द डेविल का धांसू टीजर हुआ रिलीज, दिखी 70-80 के दशक की गैंगस्टर ड्रामा की झलक

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (17:11 IST)
निर्देशक प्रेम की फिल्म 'केडी - द डेविल' पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा चुकी है और अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। 1970 के दशक की झलक दिखाने वाला यह टीज़र प्रेम के डायरेक्शन में बने एक्शन से भरपूर गैंगस्टर वर्ल्ड की झलक देता है।
 
इसमें ध्रुव सरजा अपने रॉ एक्शन और एनर्जी के साथ दिख रहे हैं। संजय दत्त 'ढक देवा' के रूप में अपने स्टाइलिश स्वैग और दमदार आभा के साथ नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ‘सत्यवती’ के रोल में रॉयल और विंटेज लुक लेकर आई हैं। रमेश अरविंद ‘धर्मा’ के रूप में एक सच्चे इंसान का किरदार निभा रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)

रिशमा नानैया ‘मछलक्ष्मी’ के रूप में रॉ स्वैग लाती हैं, नोरा फतेही ग्लैमर का तड़का लगाती हैं और वी. रविचंद्रन कहानी में एक अलग ही सस्पेंस जोड़ते हैं। फिल्म की शानदार स्टारकास्ट अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर रही है।
 
टीजर लॉन्च इवेंट भी बेहद खास रहा, जहां जाने–माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। फिल्म की कास्ट – ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रिशमा नानैया – भी ग्रैंड एंट्री के साथ पहुंची और फिल्म पर खुलकर चर्चा की।
 
मेकर्स ने टीज़र लॉन्च को यादगार बनाने के लिए पांच बड़े शहरों में आयोजन किया, जिसकी शुरुआत मुंबई से हुई। इसके बाद 10 से 12 जुलाई के बीच टीम हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और बेंगलुरु में टीज़र को प्रमोट करेगी।
 
सच्ची घटनाओं पर आधारित यह पीरियड एक्शन एंटरटेनर 1970 के दशक के बेंगलुरु की कहानी दिखाती है। KD – The Devil को KVN प्रोडक्शंस प्रस्तुत कर रहा है, इसका निर्देशन प्रेम ने किया है और निर्माता सुप्रीथ हैं। इसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, रिशमा नानैया और वी. रविचंद्रन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख