• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dharmendra reacts as javed akhtar says he refused Amitabh Bachchans starrer zanjeer
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (14:55 IST)

'जंजीर' पर जावेद अख्तर के खुलासे पर भड़के धर्मेंद्र, बोले- दिखावे की इस दुनिया में...

'जंजीर' पर जावेद अख्तर के खुलासे पर भड़के धर्मेंद्र, बोले- दिखावे की इस दुनिया में... | dharmendra reacts as javed akhtar says he refused Amitabh Bachchans starrer zanjeer
बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे बॉलीवुड के हिमैन धर्मेंद्र नाराज हो गए। धर्मेंद्र ने ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। 

 
दरअसल, इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्म 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन आखिरी पसंद थे। इस फिल्म की कहानी धर्मेंद्र को ध्यान में रखकर लिखी गई थी। धर्मेंद्र फिल्म 'जंजीर' के लिए पहली पसंद थे। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। 
 
जावेद अख्तर ने कहा कि उन दिनों हीरो रोमांटिक फिल्में ही किया करते थे। लेकिन इस फिल्म की कहानी एक एंग्री यंगमैन की थी। फिल्म में ना रोमांस था ना कॉमेडी, इसलिए कई सितारों ने इसमें काम करने से मना कर दिया। अंत में अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया। 
 
Photo - Twitter
जावेद अख्तर के इस खुलासे के बाद धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, 'जावेद, कैसे हो। दिखावे की इस दुनिया में हकीकतें दबी रह जाती हैं। जीते रहो… दिलों को गुदगुदाना खूब आता है... काश सर चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता।'
 
बता दें कि साल 1973 में रिलीज हुई प्रकाश मेहरा की जंजीर से अमिताभ बच्चन रातों रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म से ही अमिताभ ने एंग्री यंग मैन इमेज क्रिएट की थी। यह फिल्म अमिताभ के लिए लकी साबित हुई और इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन ने अपनी 25 फिल्मों में से बताया पसंदीदा किरदार