सम्बंधित जानकारी
- आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का बीटीएस वीडियो वायरल
- 'पुष्पा : द राइज' को अमूल का क्यूट ट्रिब्यूट, अल्लू अर्जुन बोले- अल्लू से मल्लू से अमुल्लू अर्जुन
- साल 2022 में बेहद बिजी है विजय वर्मा, कई धमाकेदार फिल्मों में आएंगे नजर
- 'ह्यूमन' ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर व्यूअरशिप चार्ट में मारी बाजी, शेफाली शाह ने व्यक्त किया आभार
- 'अनपॉज्ड : नया सफर' की फिल्म 'गोंद के लड्डू' को लेकर नीना कुलकर्णी ने कही यह बात
रजनीकांत के दामाद धनुष और ऐश्वर्या ने शादी खत्म करने का फैसला लेकर चौंकाया
अभिनेता और रजनीकांत के दामाद धनुष ने सोशल मीडिया पर ऐसी खबर दी कि सभी चौंक गए। अपनी 18 वर्ष पुरानी शादी को धनुष तोड़ रहे हैं। अब वे रजनीकांत के दामाद नहीं कहलाएंगे।
Photo : Instagram
गौरतलब है कि धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 18 वर्ष पूर्व शादी की थी। दोनों के बारे में किसी को पता नहीं था कि वे अलग होने जा रहे हैं। इस खबर को जिसने भी जाना वह हैरान रह गया।
धनुष ने लिखा कि हमारा 18 साल का साथ रहा। हम दोस्त और माता-पिता बने। काफी समझदारी से ये सफर तय किया, लेकिन अब उस दोराहे पर आ गए हैं जहां से रास्ते अलग हो जाते हैं।
ऐश्वर्या और मैंने अब अलग होने का फैसला किया है। फैंस से गुजारिश है कि हमारे फैसले का सम्मान करें। हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
दक्षिण भारत में धनुष बड़ा नाम है। बॉलीवुड में भी लोग उन्हें रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं। हाल ही में उनकी अतरंगी रे रिलीज हुई है जिसमें धनुष के अभिनय की बहुत तारीफ की जा रही है।
