• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, xXx
Written By

एक्शन फिल्मों में बढ़ती दीपिका पादुकोण की डिमांड

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण, जिन्होंने ट्रिपल एक्स के साथ हाल ही में अपना हॉलीवुड करियर शुरू किया है, फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। खबर है कि दीपिका को कई निर्देशक एक्शन फिल्मों के लिए लेना चाहते हैं। 
 
दीपिका ने ट्रिपल एक्स में बढ़िया एक्शन दिखाई है। उन्होंने खतरनाक और खूबसूरती का ऐसा संगम दिया है जो बहुत कम देखने को मिलता है। इससे फिल्मकार काफी प्रभावित हैं और उन्हें एक्शन के लिए चुनना चाहते हैं। 


 
फिल्म का ट्रेलर ही बहुत अधिक प्रभावी हैं और दर्शक इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। इसके ऐसे कई दृश्य हैं जिसमें  दीपिका की तारीफ बनती है। दीपिका जब ही पर्दे पर आती हैं, अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों की प्रशंसा पाती हैं। 
 
उनकी सबसे बडी खासियत यह है कि वह दर्शकों के सामने किरदारों में विविधता पेश करती हैं। चाहे फिल्म रामलीला हो या बाजीराव मस्तानी या ट्रिपल एक्स-द रिटर्न ऑफ जेंडर केज। दीपिका अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाती हैं।  
 
ये भी पढ़ें
लैला बन कर छा गईं सनी लियोन