• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone, Vin Diesel
Written By

वह हमेशा मेरी सुरक्षा करेंगे : दीपिका पादुकोण

deepika padukone
मॉस्को और लंदन में फिल्म xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज  का प्रचार करने के बाद, दीपिका पादुकोण और हॉलीवुड अभिनेता विन डीज़ल की जोड़ी मुंबई पहुंचे। यहां दोनों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों एक प्रेस कांफ्रेस के लिए चल दिए और एक दूसरे की जमकर तारीफ करते नजर आए। 


 
 
जहां हम सभी को xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज के सितारों के बीच की बॉडिंग की खबर है, दीपिका के पास विन डीज़ल की तारीफ के लिए कुछ खास शब्द थे। "वह बहुत मिलनसार हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा मेरी सुरक्षा करेंगे।" 
 
दीपिका ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत और एक ग्लोबल स्टार बनने को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैं अपने देश को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करके बहुत गर्व महसूस करती हूं।" डी. जे. कारुसो की निर्देशित फिल्म हाल ही में प्रदर्शित हुई है।