मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone To Star In Vidhu Vinod Chopra's Next?
Written By

ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्माता की फिल्म में दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण, जिन्होंने हाल में विन डीज़ल के साथ अपना हॉलीवुड करियर शुरू किया है, अब अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान दे रही हैं। दीपिका को विधु विनोद चोपड़ा के मुंबई स्थित घर के बाहर देखा गया। इससे चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कि क्या चोपड़ा के किसी नए प्रोजेक्ट का दीपिका हिस्सा बनने जा रही हैं। 

 
दीपिका की इस विजिट के दौरान सिद्धार्थ रॉय कपूर, किरण राव, विक्रमादित्य मोटवानी और विशाल भारद्वाज भी उपस्थित थे। दीपिका की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की पद्मावती है, जिसमें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की खास भूमिकाएं हैं।