Daily Horoscope
✕

फिल्म 'पठान' में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (13:17 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के संग फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करती नजर आएंगी। यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं, जिसकी कुछ झलक उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में देखी थी। 

 
दीपिका पहली बार भारतीय सिनेमा में अपना एक्शन अवतार ला रही हैं। एक पूर्व एथलीट होने के नाते, उनका बॉडी फ्रेम एक्शन करने के लिए बहुत उपयुक्त है इसलिए उन्हें पठान में इस अवतार में देखना निश्चित रूप से काफी दिलचस्प होने वाला है।
 
दीपिका ने हॉलीवुड आउटिंग 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में अपने पावर पैक्ड एंट्री सीन से अपने प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया था। फुल स्प्लिट्स से लेकर हथियारों से खेलना और गुंडों के साथ लड़ाई तक, उन्होंने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था और अब वह भारतीय सिनेमा में उस रूप को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। वे उन्हें मुंबई में ही शूट कर रहे हैं और दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है।
 
दीपिका पादुकोण ने पठान के सेट पर वापसी कर ली है, वही लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद से वह दो फिल्मों के बीच एक साथ काम करने में व्यस्त है। दीपिका ने पहले पठान का एक शेड्यूल पूरा कर लिया था और साथ ही, शकुन बत्रा की अगली फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह द इंटर्न रीमेक, महाभारत, फाइटर और 83 में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास प्रभास के साथ नाग अश्विन की पैन इंडिया फिल्म भी है। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख