शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Ranveer Singh, Home, Wedding, DeepVeer
Written By

शादी के बाद इस खूबसूरत और आलीशान घर में रहेगी दीपिका और रणवीर की जोड़ी

शादी के बाद इस खूबसूरत और आलीशान घर में रहेगी दीपिका और रणवीर की जोड़ी - Deepika Padukone, Ranveer Singh, Home, Wedding, DeepVeer
अब बी-टाउन की इतनी बड़ी शादी हो और उसकी चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, बात हो रही है सभी के फेवरेट दीपवीर की शादी की। 14-15 नवंबर को दोनों की शादी है और इसकी रस्में शुरू हो चुकी हैं। फैंस हर वक्त उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखने के इंतज़ार में रहते हैं। हम आपको यहां बता रहे हैं उनकी लेटेस्ट खबर। 
 
फैंस जानते हैं कि इटली में शादी के बाद भारत लौटकर पहला रिसेप्शन बंगलुरु में दिया जाएगा। रिसेप्शन के बाद दोनों मुंबई में ही रहने वाले हैं, लेकिन कहां? तो खबर है कि इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। शादी की तैयारियों के साथ ही दीपवीर अपने नए घर की भी तैयारियों में लगे हुए हैं। 
 
पहले दीपिका का घर अब दीपवीर का घर होने वाला है। मतलब यह कि शादी के बाद दोनों ने एक नया घर ढूंढने की जगह दीपिका के घर को चुना है। दीपिका और रणवीर का मानना है कि उन्हें अपने ड्रीम हाउस की अभी कोई जल्दी नहीं है।
 
फिलहाल दोनों दीपिका के मुंबई वाले घर में जाकर रहेंगे। दीपिका का यह अपार्टमेंट मुंबई के प्रभादेवी में है। यह भी पता चला है कि दीपिका और रणवीर अपने लिए कुछ अलग ही चाहते हैं। अपने लिए नए और बेहतरीन घर को चुनना इतना आसान नहीं। इसलिए वे पूरी तैयारी कर ही नया घर लेंगे। 
 
दोनों का यह फैसला वाकई बेहतर है। दीपिका की हर इच्छा का ख्याल रखने वाले रणवीर ने यहां भी दीपिका की इच्छा मानी। यही है असली प्यार और फैंस हैं इस जोड़ी की दीवाने।