• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Ranveer Singh, Bedroom Secret, Latest Bollywood News
Written By

बातों ही बातों में दीपिका पादुकोण ने खोल दिया बेडरूम का सीक्रेट

बातों ही बातों में दीपिका बोल गई ऐसी बात कि रणवीर भी रह गए हैरान। आखिर ऐसा क्या बोल दिया दीपिका ने?

बातों ही बातों में दीपिका पादुकोण ने खोल दिया बेडरूम का सीक्रेट - Deepika Padukone, Ranveer Singh, Bedroom Secret, Latest Bollywood News
Photo : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाइफ शादी के बाद बदल गई है, लेकिन दोनों के बीच प्यार-मोहब्बत वैसी ही कायम है जैसी कि शादी के पहले थी। अब दोनों सेट हो चुके हैं। 
 
हाल ही में रणवीर और दीपिका एक इवेंट में पहुंचे और सवालों की झड़ी लग गई। पूछा गया कि शादी के बाद दोनों की लाइफ में क्या बदलाव आए हैं? 
 
जवाब देने का बीड़ा दीपिका ने उठाया और ऐसा जवाब दे डाला कि रणवीर भी हैरान रह गए। दीपिका ने कहा कि रणवीर बहुत देर तक शॉवर लेते हैं। टॉयलेट में भी लंबा वक्त बिताते हैं। 
 
इसके बाद जो दीपिका ने कहा तो सुन कर सभी दंग रह गए। दीपिका ने कहा कि वे बेड में भी काफी वक्त लगाते हैं। दीपिका की यह बात सुन रणवीर भी चौंक पड़े और दीपिका की ओर देखने लगे। 
 
दीपिका को भी समझ आया कि वे क्या बोल गई हैं। फौरन बात संभाली और कहा कि मेरा मतलब है कि वे बिस्तर पर सोने में भी काफी समय लगाते हैं। 
 
अब दीपिका की कौन सी बात सही है इस पर चर्चा छिड़ी हुई है। जाने-अनजाने दोनों का बेडरूम सीक्रेट आउट हो गया। 
 
वैसे रणवीर का दीपिका बेहद ध्यान रखती हैं। वे नाश्ते लिए बिना रणवीर को घर के बाहर कदम नहीं रखने देती। रणवीर को भी दीपिका की एक आदत पसंद है। 
 
सुबह-सुबह दीपिका भजन लगा देती है और चाय लेकर आती हैं। साथ ही वे रणवीर के लिए खास रसम और चावल बनाती हैं। 
ये भी पढ़ें
श्रीदेवी के बारे में 45 रोचक जानकारियां