ramcharitmanas
Tue, 22 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Novak Djokovic, Tennis

दीपिका पादुकोण का इस टेनिस खिलाड़ी के साथ अफेयर!

दीपिका पादुकोण
सर्बियन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर है। यह बात मजाक लगती है, लेकिन यह बात जब जोकोविक की पूर्व गर्लफ्रेंड और पॉप स्टार नताशा बेकवेलक कहे तो मामले में गंभीरता नजर आती है। नताशा का दावा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। 
 
पिछले साल दीपिका को लॉस एंजिल्स के एक रेस्तरां में जोकोविक के साथ डिनर लेते देखा गया था। इसे कुछ लोगों ने डिनर डेट कहा था। तब यह कह कर मामले को शांत किया गया कि दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। 
 
इस समय जोकोविक और उनकी पत्नी जेलिना के संबंध तनावपूर्ण हैं और इस कारण दीपिका और जोकोविक के संबंधों को भी दोषी माना जा रहा है। 
 
जोकोविक के नाम कई लड़कियों से जुड़ चुके हैं। दूसरी ओर दीपिका का नाम भी निहार पंड्या, सिद्धार्थ माल्या, युवराज सिंह, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जा चुका है। 
 
ये भी पढ़ें
ए जेंटलमैन की कहानी