1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone mocked over past relationships in college fest video viral

दीपिका पादुकोण के अफेयर्स का यूनिवर्सिटी में उड़ा मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Deepika Padukone Video
Deepika Padukone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने 'कॉफी विद करण 8' शो में दीपिका ने अपने पास्ट रिलेशनशिप और एक्स बॉयफ्रेंड्स को लेकर खुलकर बात की थी। पति रणवीर सिंह के सामने ने ही दीपिका ने कई खुलासे किए थे। 
 
वहीं अब एक एक यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में दीपिका पादुकोण के पास्ट रिलेशनशिप पर स्टैंड अप कॉमेडी किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेज पर कई लड़के और एक लड़की परफॉर्म करते दिख रहे हैं। 
 
वीडियो में एक लड़की दीपिका के बाजीराव मस्तानी के लुक में दिख रही हैं। पीछे एलईडी पर सिद्धार्थ माल्या, महेंद्र सिंह धोनी, उपेन पटेल और अन्य के साथ दीपिका की तस्वीरों का एक असेंबल दिखाया गया। वहीं अलग-अलग लड़के उन लोगों के लुक में नजर आ रहे हैं, जिनका नाम दीपिका के साथ जुड़ चुका है।
 
वीडियो के आखिरी में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कहां का है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'फैक्ट तो यह है कि इसका आयोजन भारत के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक ने किया था। शर्मनाक।' एक अन्य ने लिखा, 'यह वाकई मे बहुत ही शर्मनाक है, यह अब कोई मज़ाक नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, पुलिस को इस ओछी हरकत की जांच की जरूरत है। बेहद शर्मनाक।'
 
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रितिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास द इंटर्न और 'कल्कि 2989 एडी' भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कैटरीना कैफ का दिलकश दिवाली पार्टी लुक, लहंगा पहन गिराईं हुस्न की बिजलियां