sundarkand
✕

'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का हॉट लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग'

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (15:46 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान के कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। जिसके बाद फैंस नाराजगी जाहिर करते हुए मेकर्स से पूछ रहे थे कि फिल्म के गाने कब रिलीज होगे। 

 
अब मेकर्स ने फैंस की बेसब्री को कम करते हुए दीपिका पादुकोण का एक हॉट पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण गोल्डन कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उनका किलर लुक फैंस को आकर्षित कर रहा है।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को 11 बजे रिलीज होगा। खबरों के मुताबिक फिल्म 'पठान' का पहला गाना अपने आप में एक नया धमाका होने वाला है। 
 
दीपिका पादुकोण के इस हॉट पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, बेशरम रंग का वक्त आ गया है। गाना 12 दिसंबर को 11 बजे रिलीज हो रहा है। वाईआरएफ के 50 साल पठान के ​जरिए नजदीकी सिनेमाघरों में एंजॉय करिए। पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म हिन्दी के साथ ही तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
 
इस गाने के बारे में बात करते हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज किया जा रहा है। बेशरम रंग नामक इस गाने में मौजूदा पीढ़ी के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को उनके अभी तक के सबसे हॉट अवतार में पेश करने की तैयारी है। यह सीजन का पार्टी एंथम है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले कई साल तक ये गाना पार्टी एंथम बना रहेगा।
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख