Hanuman Chalisa
✕

इंडियन आइडल 13 : हेमा मालिनी ने बताया भुतहा घर में शूटिंग का किस्सा

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (15:41 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 13' में इस रविवार भारतीय सिनेमा जगत की सदाबहार सुंदरी एवं अल्टीमेट ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल की मौजूदगी में 'ड्रीमगर्ल स्पेशल एपिसोड' सेलिब्रेट किया जाएगा। 

 
विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया के द्वारा जज किए जा रहे इस शो में इस वीकेंड टॉप 11 कंटेस्टेंट्स में से एक कोलकाता की सोनाक्षी कर फिल्म 'किनारा' (1977) के मशहूर गाने 'नाम गुम जाएगा' पर एक बड़ी सुरीली परफॉर्मेंस देंगी, जिसे सुनकर न सिर्फ जजेस, बल्कि हेमा जी भी हैरान रह जाएंगी।
 
इस परफॉर्मेंस के बाद हेमा मालिनी ने सोनाक्षी की आवाज की तारीफ करते हुए वो वक्त याद किया, जब इस गाने की शूटिंग की जा रही थी। हेमा ने कहा, सोनाक्षी, लता मंगेशकर जी के गाने गाना आसान नहीं है। आपने बड़ी आसानी से उनका गाना गाया और इसके लिए मैं आपको बधाई देती हूं... बहुत सुंदर। लता जी हम सभी के लिए मां सरस्वती के समान हैं। 
 
हेमा मालिनी ने बताया कि गुलज़ार साहब ने कहानी के हिसाब से ये गाना लिखा था, लेकिन यह लता जी की आवाज के लिए ही बनाया गया था। मैं इस बात की शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये गाना मिला और मैं इस पर परफॉर्म कर सकी। ये गाना 1977 की फिल्म 'किनारा' का है, जिसमें मैंने एक अंधी लड़की का रोल निभाया था। इस गाने की हर लाइन और आपकी आवाज ने मुझे उस पल की याद दिला दी, जब हमने मध्यप्रदेश में इस गाने की शूटिंग की थी। आज भी मैं इससे जुड़ी हर बात याद कर सकती हूं जो जीतू जी, धरम जी और मुझ पर फिल्माया गया था।
 
इतना ही नहीं, आदित्य नारायण हेमा जी से जानना चाहेंगे कि जहां ये गाना फिल्माया गया था, क्या वहां कोई भुतहा घर था। इस पर हेमा मालिनी ने बताया, इस गाने की शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई थी। गुलज़ार साहब ने यह जगह ढूंढी थी। उस समय हमारे पास आज की तरह बड़े होटल नहीं थे। हम वहां साथ में एक बड़े से अंधेरे बंगले में रहते थे। 
 
उन्होंने कहा, इस बंगले के सामने एक झील भी थी। अक्सर रात को हमें बहुत-सी आवाजें सुनाई देती थीं और इसे लेकर जीतू जी और गुलज़ार साहब सबको डराते थे। हुआ यूं कि रात को मेरे लिए 5-6 बदाम भिगाए जाते थे ताकि मैं सुबह इसे खा सकूं। तो सुबह जब मैं बादाम लेने जाती थी, तो वो पहले ही किसी ने खा लिए होते थे और वो यह कहकर मेरी टांग खींचते थे कि 'भूत आया है, बादाम खा गया'। इस तरह हम सेट पर बहुत मस्ती करते थे।
 
इस शाम में जादू जगाते हुए टॉप 11 कंटेंस्टेंट्स - अमृतसर के नवदीप वडाली, अयोध्या के ऋषि सिंह, कोलकाता की बिदिप्ता चक्रवर्ती, अनुष्का पात्रा, देबोस्मिता रॉय, सेंजुति दास एवं सोनाक्षी कर, जम्मू के चिराग कोतवाल, लखनऊ के विनीत सिंह और गुजरात के शिवम सिंह एवं काम्या लिमये आपका वीकेंड म्यूज़िकाना बनाने को बेताब हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

IFFI 2026 में मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' का प्रीमियर, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की परफॉर्मेंस ने किया दर्शकों को भावुक!

61 की उम्र में शाहरुख खान बनना चाहते हैं कूल हीरो, 'किंग' के ग्रे हेयर लुक की बताई खास वजह

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख