Wed, 15 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dangal, Aamir Khan, Mahavior Singh Phogat

दंगल का आइडिया आमिर खान का नहीं था

दंगल
जिस फिल्म में भी आमिर खान अभिनय करते हैं, ये माना जाता है कि आइडिया उनका ही होगा, लेकिन 'दंगल' का आ‍इडिया उनका नहीं था। उन्होंने तो स्क्रिप्ट पढ़ कर फिल्म करने की अनुमति दी। 
दंगल महावीर फोगट के जीवन पर आधारित है। उनके बारे एक अखबार ने आलेख प्रकाशित किया। यूटीवी वालों ने इसे पढ़ा और उन्हें लगा कि फोगट के जीवन पर फिल्म बनाई जा सकती है। 
 
उन्होंने यह आइडिया नितेश तिवारी को दिया और स्क्रिप्ट लिखने के लिए कहा। नितेश ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया। आमिर ने जब इस आइडिये के बारे में सुना तो वे फिल्म करने के लिए राजी हो गए। 
 
आमिर ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की। लगभग दो वर्ष का समय उन्होंने इस फिल्म को दिया। वजन बढ़ाया। वजन घटाया। लुक बदला। 
 
दंगल इस वर्ष क्रिसमस पर प्रदर्शित पर प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म का सभी को इंतजार है।