dharma sangrah
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Daisy Shah, Salmaan Khan, Race, Race 3, Remo DSouza

डेज़ी शाह भी नजर आएंगी रेस 3 में

डेजी शाह
'रेस' फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए अब 'रेस 3' बनने की बारी है। इसके लिए फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सैफ अली खान की जगह सलमान खान को लेने का फैसला किया है। फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित करने वाले हैं। हीरोइन के रूप में जैकलीन फर्नांडीस को लिए जाने की खबर है, लेकिन एक और अभिनेत्री की तलाश जारी है। 
 
इसी सिलसिले में अभिनेत्री डेजी शाह ने खुलासा किया है कि उनसे कुछ साल पहले 'रेस 3' के लिए संपर्क किया गया था लेकिन वे फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं, यह अभी तक नहीं बताया गया। 2014 में उनकी पहली फिल्म 'जय हो' के बाद प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने 'रेस 3' के बारे में बात की थी, पर उसके बाद कोई बात नहीं हुई। फिर निर्माता स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, निर्देशक ढूंढे नहीं गए थे। 
 
डेजी ने आगे कहा कि अभी तक मैंने फिल्म साइन नहीं की है, हमारी सिर्फ बातचीत ही हुई थी। इस पर फिलहाल बात नहीं करना चाहिए कि मैं फिल्म कर रही हुं या नहीं, क्योंकि यह सही नहीं होगा। प्रोड्यूसर्स इस बारे में अनाउंसमेंट कर देंगे। 
 
एक्शन-थ्रिलर रेस के दोनों भागों का निर्देशन अब तक अब्बास-मस्तान ने किया था लेकिन अब रेमो इसे निर्देशित करेंगे, साथ ही सैफ अली खान की जगह सलमान को फिल्म के लिए चुना गया है। 
ये भी पढ़ें
ये क्या... दिशा पटानी सिर मुंडवाएंगी!