मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. cyber fraud of 4 lakh rupees with boney kapoor
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 मई 2022 (15:41 IST)

साइबर ठगी का शिकार हुए बोनी कपूर, क्रेडिट कार्ड से निकाले 4 लाख रुपए

साइबर ठगी का शिकार हुए बोनी कपूर, क्रेडिट कार्ड से निकाले 4 लाख रुपए | cyber fraud of 4 lakh rupees with boney kapoor
ऑनलाइन फ्रॉड इन दिनों आम बात हो गई है। आमलोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी ठगी का शिकार होते रहते हैं। अब दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं। खबरों के अनुसार बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर किसी ने 4 लाख रुपए चोरी कर लिए। 
 
अंबोली पुलिस ने इन्फ़ोरमेशन टेक्नोलोजी एक्ट की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 
बताया जा रहा है कि मार्च के महीने में बोनी कपूर को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस बारे में उन्होंने बैंक से पूछताछ की तो फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। बोनी कपूर से किसी ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगी थी और उनके पास कोई फोन कॉल भी नहीं आया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि किसी ने कार्ड का उपयोग करते समय डेटा प्राप्त किया था।
 
पांच ट्रांजेक्शन कर बोनी के खाते से 3 लाख 82 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि बोनी कपूर के अकाउंट से पैसा गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गया है।
 
ये भी पढ़ें
'अनेक' एक्टर आयुष्मान खुराना बोले- पूर्वोत्तर भारत में मातृसत्तात्मक सोच को अपनाया