सम्बंधित जानकारी
- अनेक फिल्म समीक्षा
- ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली क्लीन चिट, एनसीबी की चार्जशीट में नहीं किंग खान के बेटे का नाम
- राखी सावंत के लिए बॉयफ्रेंड ने दुबई में खरीदा घर, एक्ट्रेस बोलीं- मेरा खजाना उनका प्यार है...
- 'आश्रम 3' को लेकर प्रकाश झा बोले- विशुद्ध रूप से मनोरंजक वेब शो
- कंगना रनौट को भारी पड़ा ओवर कॉन्फिडेंस, अब नहीं बिक रहे 'धाकड़' के ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स!
क्या अब बनेगा 'कबीर सिंह' का सीक्वल? प्रोड्यूसर ने बताया प्लान | bhushan kumar and murad khetani talks about film kabir singh sequel
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। कबीर सिंह की रिलीज को करीब 3 साल हो गया है। इस फिल्म को मुराद खेतानी और भुषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के बाद भूषण कुमार और मुराद खेतानी की जोड़ी हाल ही में 'भूल भुलैया 2' के लिए साथ आई।
वहीं 'भूल भुलैया 2' की सफलता साथ के बाद भूषण कुमार ने 'कबीर सिंह' के सीक्वल को लेकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान जब भूषण कुमार से पूछा गया कि वो कौन सी फिल्में होगीं जिसका आगे आप सिक्वल लेकर आएंगे। इसपर उन्होंने कहा, कबीर सिंह एक आइकॉनिक कैरेक्टर है, और आगे इसका अगला पार्ट लाया जा सकता है।
प्रोड्यूसर मुराद खेतानी और भुषाण कुमार से पूछा गया कि क्या भूल भुलैया का पार्ट 3 भी आएगा। इस बारे में बात करते हुए दोनों ने कहा हम इस फ्रेंचाइजी को ज़रूर आगे लेकर जाएंगे। इस बारे में और जानकारी सही समय आने पर दी जाएगी।
बता दें कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी अहम किरदार में हैं। यह फल्म साल 2017 में आई अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।
