एक दिन का रोजा और इफ्तार पार्टी के बाद मुश्किल में फंसे थलपति विजय, शिकायत हुई दर्ज
साउथ स्टार थलपति विजय राजनेता भी बन चुके हैं। लेकिन अब थलपति विजय मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, बीते दिनों एक्टर ने रमजान का पवित्र महिना शुरू होने पर एक दिन का रोजा रखा था और इफ्तार पार्टी होस्ट की थी। इसे लेकर थलपति विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।
तमिलनाडु सुन्नत जमात ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में थलपति विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर पर आरोप गया है कि इफ्तार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में शराबी और हुड़दंगियों की भागीदारी पर आपत्ति व्यक्त की है।
खबरों के अनुसार तमिलनाडु सुन्नत जमात ने दावा किया कि शराबी और हुड़दंगियों की भागीदारी से अवसर की पवित्रता का अपमान हुआ है। इस प्रोग्राम ने सद्भावना को बढ़ावा देने की बजाय समुदाय को ठेस पहुंचाई है।
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु सुन्नत जमात ने पिछले खराब आयोजनों का उदाहरण भी दिया। उदाहरण के लिए, विजय थलपति का पहला राजनीतिक राज्य सम्मेलन विक्रवंडी में आयोजित किया गया था। वहां सुविधाओं की कमी के कारण लोग प्यास से तड़प रहे थे।
कहा गया कि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो, इसलिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है। ये शिकायत प्रचार के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में होने वाले समारोहों में सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो थलपति विजय राजनेता बनने के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने जा रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है। इसका निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं।