1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. choreographer bosco martis shares fun video from pulkit samrats fukrey 3

बॉस्को-मार्टिस ने शेयर किया 'फुकरे 3' का बीटीएस वीडियो, झूमते नजर आए फिल्म के लीड एक्टर्स

choreographer bosco martis
Fukrey 3 BTS Video: एक्सेल एंटरटेनमेंट की पसंदीदा फ्रेंचाइजी 'फुकरे' का बहुप्रतीक्षित तीसरा इन्सटॉलमेंट दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है। एक स्पेशल यूनिट में रिलीज की तारीख पहले ही घोषित होने के साथ, 'फुकरे 3' को लेकर उत्सुकता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।
 
ऐसे में फुकरे 3 को लेकर उत्साह को और बढ़ाने के लिए, जानेमाने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने एक रोमांचक वीडियो रिलीज किया है। कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने अपने सोशल मीडिया पर पर्दे के पीछे का एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में टैलेंटेड एक्टर्स पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा के साथ-साथ बाकी शानदार डांस क्रू भी शामिल है, जो एक आने वाले गाने की तैयारी कर रहे हैं। अपने पोस्ट में, बॉस्को मार्टिस ने ऊर्जा से भरे और जबरदस्त रिहर्सल की एक झलक देकर प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।
 
कोरियोग्राफर बॉस्को के इस वीडियो ने पुष्टि की है कि फुकरे 3 में एक जबरदस्त डांस नंबर आ रहा है। इसके अलावा, फुकरे की 10वीं सालगिराह पर तीसरे इंस्टॉलमेंट की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई है। इस तरह से फुकरे 31 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कभी बस कंडक्टर की नौकरी करते थे जॉनी वॉकर, कॉमिक अभिनय से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध