dharma sangrah
✕

'72 हूरें' को लेकर चल रहे विवाद पर सेंसर बोर्ड की सफाई, बोले- पहले ही दिया जा चुका है फिल्म को सर्टिफिकेट

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2023 (12:02 IST)
film 72 hoorain controversy: आतंकवाद के मुद्दे पर आधारित फिल्म '72 हूरें' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुखिँयों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। दावा किया जा रहा था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया, जिसके बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।
 
फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने सीबीएफसी पर सवाल भी खड़े किए। वहीं अब '72 हूरें के निर्माताओं के इस दावे पर सेंसर बोर्ड ने बयान जारी करते हुए सफाई दी है। सेंसर बोर्ड का हना है कि फिल्म को पहले ही सर्टिफिकेट मिल चुका है।
 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का कहना है कि मीडिया के कई सेक्शन ये गलत खबरें फैला रहे हैं कि '72 हूरें' नामक फिल्म और इसके ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। लेकिन इसके अपोजिट सीबीएफसी का कहना है कि फिल्म को पहले ही 'A' सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। ट्रेलर में अभी बदलाव हुए नहीं है, इसलिए वह अभी प्रोसेस में हैं।
 
सेंसर बोर्ड ने आगे कहा, मेकर्स को फिल्म से जुड़े कुछ दस्तावेज सब्मिट करने के लिए कहा गया था और सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से इसमें कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया था। 27 जून 2023 को ट्रेलर में बदलाव हुए हैं या नहीं, इसके बारे में जानने के लिए मेकर्स को 'कारण बताओ नोटिस' भी भेजा गया था और अभी तक इस पर निर्माताओं की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 
 
बता दें कि '72 हूरें' 7 जुलाई 2023 को 10 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह ने किया है। फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उन युवाओं की कहानी को दिखाया गया है, जिनका ब्रेन वॉश करके ह्यूमन बॉम्बर बनाया जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख