Hanuman Chalisa

मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग में माधुरी दीक्षित का जादू

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (15:33 IST)
माधुरी दीक्षित लंबे समय बाद बड़े परदे पर एक मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' से वापसी कर रही हैं। यह उनकी पहली मराठी फिल्म होगी। यह एक साधारण सी महिला की कहानी होगी जिसमें बताया गया है कि एक महिला को हाउसवाइफ, मदर, फ्रेंड, सिस्टर, फाउंडर जैसे कई किरदार अपनी असल ज़िंदगी में निभाने पड़ते हैं। तेजस प्रभा विजय देसकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'बकेट लिस्ट' एक पारिवारिक प्रेरणादायक फिल्म होगी। इसके फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित काफी उत्साहित हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें माधुरी दीक्षित के साथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकर शामिल हुए। स्पेशल स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें खास तौर से वेबदुनिया की ओर से (फोटो- गिरिश श्रीवास्तव) 

 
फिल्म स्क्रीनिंग पर माधुरी दीक्षित के खास दोस्त अनिल कपूर भी आए थे। माधुरी दीक्षित का साथ देने उनके पति श्रीराम नेने भी थे। साथ ही आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी फिल्म देखी। ये सभी करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में भी साथ नज़र आने वाले हैं। 

 
मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' के हिन्दी रीमेक के लीड एक्टर ईशान ठक्कर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचे। जाह्नवी से मिलकर माधुरी बहुत खुश हुईं। 

 
माधुरी की खास दोस्त सोनाली बेंद्रे भी स्क्रीनिंग पर आईं। दोनों दीवा बहुत ही खूबसुरत लग रही थीं। 

 
माधुरी की ऑन-स्क्रीन भाभी रेणुका शहाणे और वर्सेटाइल एक्टर आशुतोष राणा ने साथ में पोज़ दिया। 

 
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का यह पिक्चर उनकी बेहतरीन बांडिंग को दर्शा रहा है। माधुरी इंग्लिश ग्रे कलर के सिंपल सूट में बहुत अट्रैक्टिव लग रही थीं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख