Daily Horoscope
✕

अमिताभ बच्चन के बच्चों ने जब मुझसे ऑटोग्राफ मांगा तो मुझे लगा कि मैं मशहूर हो गया हूं

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (12:30 IST)
सुनहरे पर्दे पर 90 के दशक में राज करने वाले अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बच्चे जब उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आए तो उन्हें अहसास हो गया कि वह मशहूर हो गए हैं। 
 
63 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि वह चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और बच्चन ने एक पांच सितारा होटल में पूरी ऊपरी मंजिल किराए पर ले रखी थी। मैं भी उसी होटल में रूका हुआ था। 
 
श्रॉफ ने कहा ‘‘मैंने वेटर से पूछा कि वह (बच्चन) किस समय आएंगे, क्योंकि मैं वास्तव में उनसे मिलना चाहता था। लेकिन मैंने देखा कि उनके बच्चे मुझसे ऑटोग्राफ लेने आ गए। मैंने कहा ‘वाह, यहां मैं अमिताभ बच्चन को देखने का इंतजार कर रहा हूं और उनके बच्चे हमारे ऑटोग्राफ चाहते हैं।’  मुझे अहसास हूआ कि मैं मशहूर हो गया हूं।’’ 
 
दक्षिण मुंबई में एक चॉल से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेता बनेंगे लेकिन उनके पिता का हमेशा मानना था कि मुझे जीवन में बेहतर चीज मिलना तय है।(भाषा) 

Show comments

विदेशी क्या बोल रहे 'रामायण' फिल्म देखकर? Rotten Tomatoes ने दिए इतने स्टार्स; जानिए ग्लोबल ऑडियंस का रिएक्शन!

क्या यश की 'रामायण' बदल देगी रावण को देखने का नजरिया? अभिनेता ने बताई किरदार की खासियत

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, भारत से लेकर अमेरिका तक दिखा फिल्म का जलवा

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख