dharma sangrah
✕

हेराफेरी 3 में अक्षय-सुनील-परेश आएंगे नजर, 2019 में होगी रिलीज

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (11:27 IST)
हेराफेरी सीरिज की अगली फिल्म का इंतजार सिने प्रेमी बरसों से कर रहे हैं, लेकिन यह फिल्म लंबे समय से विभिन्न कारणों से रूकी हुई है। अब जाकर फिल्म को बनाने की घोषणा हुई है। हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल फिर धमाल मचाते नजर आएंगे। इस तिकड़ी को बेहद पसंद किया गया है और खुशी की बात यह है कि इसी तिकड़ी को लेकर हेराफेरी 3 बन रही है। 
 
हेराफेरी 3 की शूटिंग दिसम्बर 2018 से शुरू होगी और स्टार्ट टू फिनिश का शेड्यूल है। 2019 के मध्य में फिल्म को रिलीज करने की योजना है और इस दौरान एक अच्छी सी रिलीज डेट की तलाश की जा रही है। 


 
हेराफेरी वर्ष 2000 में बनी थी जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। यह 1989 में बनी मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का हिंदी रिमेक थी। फिल्म को बेहद पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन रहा। 
 
हेराफेरी का दूसरा भाग 'फिर हेराफेरी' नाम से वर्ष 2006 में रिलीज हुआ जिसे नीरज वोरा ने निर्देशित किया था जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। नीरज वोरा ने 2014 में तीसरे भाग की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी थी, लेकिन उनकी तबियत खराब हो गई, जो सुधर नहीं पाई। 2017 में नीरज का निधन हो गया। 


 
हेराफेरी 3 के निर्देशन का जिम्मा इंद्र कुमार को सौंपा गया है। दिल, बेटा, इश्क, मस्ती, धमाल जैसी कामयाब फिल्म इंद्र बना चुके हैं। कॉमेडी फिल्मों पर उनकी अच्छी पकड़ है। अक्षय कुमार और इंद्र पहली बार साथ में फिल्म करेंगे। इंद्र कुमार ने ही ट्वीट कर जानकारी दी कि वे हेराफेरी 3 इन तीन बेहतरीन कलाकारों को लेकर बनाने जा रहे हैं। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख