1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Box office collection of The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मंगलवार को रहे रविवार से भी ज्यादा

The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला है। पांचवें दिन के कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले 6 गुना ज्यादा रहे। रविवार से भी ज्यादा कलेक्शन मंगलवार के रहे। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। 
 
शुक्रवार को जब द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी तो सिनेमाघर वाले ज्यादा शो देने के लिए तैयार नहीं थे। उनका फोकस प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' पर था। स्क्रीन भी कम मिले और शोज़ की संख्या भी कम मिली। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। 
 
लेकिन जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई उसको देख सिनेमाघर वालों को समझ आ गया कि शो कम है और देखने वाले ज्यादा। फौरन शो बढ़ाए गए। शनिवार के दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 
रविवार को 15.10 और सोमवार को 15.05 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। पांचवें दिन फिल्म ने फिर चौंकाया और मंगलवार कलेक्शन 18 करोड़ रुपये रहे। पांच दिनों में फिल्म 60.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म सौ करोड़ पार करने के बाद कहां रूकेगी, अभी कहा नहीं जा सकता। 
अगला लेख
सिर्फ़ 32 दिनों में बेंगलुरु इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल कैसे हुआ आयोजित, बता रहे हैं फेस्टिवल निदेशक सुनील पुराणिक