Hanuman Chalisa

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 2' का ट्रेलर रिलीज

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (18:25 IST)
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 11 नवंबर को रिलीज होने वाले दूसरे सीजन का ट्रेलर पहले से ज्‍यादा रोमांचक और सस्‍पेंस से भरा है। मेकर्स ने आश्रम के दूसरे सीजन को 'डार्क साइड' का नाम दिया है।

 
2 मिनट 20 सेकंड के इस दमदार ट्रेलर में काशीपुर वाले निराला बाबा के किरदार में बॉबी देओल पहले से अधिक क्रूर और आत्‍मविश्‍वास से भरे नजर आए हैं। इस सीजन में दिखेगा कि बाबा निराला अपने राज्य का बेताज बादशाह बन जाता है और हर नियम को अपने फायदे के लिए झुकाता है।
 
पिछले सीजन की कहानी का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था, जहां से बाबा की पोल खुलनी शुरू हो जाती है। ट्रेलर में इसके आगे की कहानी दिखाई गई है। बाबा अपने ही जाल में फंसता दिख रहा है। प्यार और लस्ट के चक्कर में वह आश्रम में बदलाव करने लगाता है। ऐसे में सहयोगियों से भी आपसी झगड़े होने लगते हैं। बाबा के सामने उनके राजनीतिक दुश्मन भी खड़े हैं।
 
पहले सीजन में जिस बाबा के शांत और सरल अवतार को दर्शकों ने देखा था, अब दूसरे अध्याय में उसी बाबा का भयानक व्यक्तित्व देखने को मिलेगा। इस सीजन में बाबा के साथ साथ वर्चस्‍व के लिए राजनीति का भी भरपूर तड़का लगेगा और खेल अधिक दिलचस्‍प हो जाएगा।
 
प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित, इस श्रृंखला में बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ, राजेश सिंघल भी हैं। तन्मय रंजन, प्रीति सूद, जहांगीर खान, कनुप्रिया गुप्ता और नवदीप तोमर प्रमुख भूमिकाओं में भी दिखाई देंगे।
 

Show comments

बड़े पर्दे पर दिखेगा राम मंदिर आंदोलन का इतिहास, फिल्म में अनुपम खेर बनेंगे अशोक सिंघल, शेयर किया फर्स्ट लुक

'रामायणम्' का मेगा स्कूल कैंपेन शुरू, 400 से ज्यादा स्कूलों में नई पीढ़ी से जुड़ रही है महागाथा

'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखेगी रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव फिर जाएंगे सलाखों के पीछे! कोर्ट ने सुनाई 3 महीने जेल की सजा

राजेश शर्मा की सेहत को लेकर अक्षय कुमार हुए चिंतित, बोले- जल्दी ठीक हो जा यार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख