dharma sangrah
✕

क्या कभी शादी नहीं करेंगी फातिमा सना शेख? बोलीं- शादी पर विश्वास नहीं करती हूं

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (18:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के ईर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नजर आएंगी। लेकिन रियल लाइफ में फातिमा शादी को जरूरी नहीं मानती हैं और एक्ट्रेस भविष्य में बंधन में बंधने की उम्मीद भी नहीं कर रही हैं।

 
फातिमा के अनुसार, किसी को एक-दूसरे से प्यार को साबित करने के लिए या जिंदगी में एक साथ रहने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। फातिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी पर अपने विचारों को साझा किया। 
 
शादी के बारे में पूछने पर फातिमा सना शेख ने कहा, 'कोई टेक नहीं है मेरा। मैं अभी बच्ची हूं। मुझे जीने दो।' जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह कभी शादी करेंगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'कभी नहीं। नहीं। मैं शादी पर विश्वास नहीं करती हूं।
 
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको शादी को किसी डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की जरूरत नहीं है। शादी डॉक्यूमेंटेड होती है, इसका यह मतलब नही है कि आप सच में उस व्यक्ति से प्यार करते हैं। मैं इस मामले में खुले विचारों वाली हूं।
 
बता दें कि फातिमा सना शेख ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। उन्होंने चाची 420 और बड़े दिलवाले जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। फातिमा को पहचान आमिर खान की फिल्म दंगल में काम करने से मिली। 
 
फातिमा सना शेख फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' के अलावा जल्द ही अनुराग कश्यप की मल्टीस्टार फिल्म लूडो में दिखाई देंगी। यह फिल्म नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख