ramcharitmanas
✕

पीएम मोदी पर बनी वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा सीएम से पीएम बनने तक का सफर

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (17:35 IST)
पिछले साल पीएम मोदी पर बनी फिल्म में विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन इसके बावजूद पीएम मोदी पर फिल्मी प्रोजेक्ट्स लगातार बन रहे हैं।  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बेस्ड वेब सीरीज 'मोदी' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

 
इस वेब सीरीज में महेश ठाकुर पीएम मोदी के किरदार में नजर आ रहा है। वेब सीरीज का ट्रेलर होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। अप्रैल 2019 में इस सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था जिसमें 10 एपिसोड्स थे। इस सीरीज के पहले सीजन में नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया था।
 
अब सीजन 2 के तीन एपिसोड्स में मोदी की सीएम से लेकर पीएम तक की यात्रा को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में देखने को मिलेगा कि कैसे मोदी ने गुजरात के सीएम के तौर पर तीन कार्यकाल पूरे किए, उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और कैसे वे देश के प्रधानमंत्री बनने में सफल हुए।
 
ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है- जो मेरे गुजरात को प्रेम करता है, वो मेरी आत्मा है और जो मेरे भारत को प्रेम करता है, वो मेरा परमात्मा है। वेब सीरीज में गुजरात के दंगों से लेकर भूकंप तक कई चीजों को दिखाया गया है। सीरीज में पीएम मोदी के कुछ रियल फुटेज देखने को मिलेगी।
 
इस सीरीज के डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं, जबकि प्रोड्यूसर आशीष वाघ, हितेश ठक्कर और उमेश शर्मा हैं। वेब सीरीज में पीएम मोदी के पिता का किरदार दर्शन जरीवाला और उनकी मां का किरदार प्राची शाह ने निभाया है। मोदी सीजन 2- सीएम टू पीएम को 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है जिनमें हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और गुजराती शामिल है।
 

Show comments

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

‘रामायणम्’ में यश का रावण अवतार, दशहरे पर दिखी तांडव की झलक; एडवांस बुकिंग शुरू

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख