Hanuman Chalisa
✕

बॉलीवुड के इस खान के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे बॉबी देओल

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (14:06 IST)
बॉबी देओल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इसके बाद बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में काम किया। बॉबी इन दिनों फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि बॉबी के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी जल्द ही शाहरुख खान संग डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार बॉबी देओल ने शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान के साथ बॉबी देओल की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के लिए बनेगी। लेकिन दोनों स्टार्स का क्या रोल होगा इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस भी करेंगे।
 
बॉबी और शाहरुख का रिलेशन बेहद अच्छा रहा है। ऐसे में बॉबी के लिए शाहरुख खान के साथ काम करना आसान है। बॉबी देओल 90 के दशक में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे उस दौर के सुपरहिट हीरो रहे हैं। लेकिन बाद में फिल्मों के फ्लॉप होने के साथ उन्हें करियर में सफलता नहीं मिल सकी। 
 
बॉबी के करियर को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सलमान खान ने उठाई है। बॉबी देओल को फिटनेस के टिप्स देने से लेकर उनके फिल्मी प्रोजेक्ट तक, इन सारी चीजों पर सलमान खान खासा दिलचस्पी ले रहे हैं। और अब शाहरुख खान ने भी बॉबी के करियर को संवारना शुरू कर दिया है।

Show comments

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख