Daily Horoscope
✕

अवॉर्ड के बारे में नहीं सोचते बॉबी देओल, बोले- लोगों का प्यार ही अवॉर्ड...

Updated: रविवार, 29 मई 2022 (12:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'आश्रम 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में वह बाबा निराला के किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए तीन दशक हो गए हैं। 

 
बॉबी देओल ने अपने सिने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन बॉबी देओल को उनके करियर में अधिक अवॉर्ड्स नहीं मिले हैं।
 
बॉबी देओल ने कहा, मैंने कभी अवॉर्ड्स के बारे में सोचा नहीं और यह बात मैंने अपना पापा से सीखी है। क्योंकि मेरे पापा इस इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार रहे हैं, उनके बराबर हिट्स किसी ने नहीं दीं लेकिन उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला। उनके लिए लोगों का प्यार ही अवॉर्ड था। जितना उन्हें प्यार मिला ऐसा किसी को नहीं मिला और यही सच्चा प्यार है। 
 
उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा कि मुझे अवॉर्ड मिले लेकिन जैसे लोगों ने मुझे प्यार दिया यही मेरे लिए बहुत बड़ा ईनाम है। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मुझे नैशनल अवॉर्ड नहीं मिला। मेरे भैया या को मिले हैं नेशनल अवॉर्ड घायल और दामिनी के लिए। भैया ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें ये अवॉर्ड्स मिलेंगे। हमारा परिवार इतना सिंपल है कि इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचता है। अगर तारीफ मिलती है तो उससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता, चाहे अवॉर्ड मिले या नहीं।
 

Show comments

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख