Daily Horoscope
✕

Bigg Boss OTT : सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुए करण जौहर, बोले- यकीन नहीं हो रहा

Published: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (17:28 IST)
Bigg Boss OTT : 'बिग बॉस ओटीटी' के 'संडे का वार' एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया है। इस दौरान करण जौहर काफी इमोशनल हो गए। सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2019 में बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था और इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था। 
 
शो की शुरुआत सिद्धार्थ शुक्ला के 'बिग बॉस 13' की जर्नी वाले वीडियो के साथ की गई। करण जौहर ने कहा, सिद्धार्थ शुक्ला, एक ऐसा चेहरा, एक ऐसा नाम जो हम सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया था। बिग बॉस फैमिली के एक फेवरिट मेंबर..जो मेरे ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अनगिनत लोगों के दोस्त थे, अचानक हम सबको छोड़कर चले गए। हम में से किसी को भी अब तक इस पर यकीन नहीं हो रहा है।
 
उन्होंने कहा, मैं एकदम सुन्न हो गया हूं। यकीन नहीं हो पा रहा है। सिड एक अच्छा बेटा था। कमाल का दोस्त था। एक ऐसा इंसान था, जिसके आसपास रहना बहुत ही अच्छा लगता था। उनकी पॉजिटिवटी और स्माइल ने लाखों दिल जीते। उनके करोड़ों फैंस इस बात सबूत हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला कितने पॉप्युलर स्टार थे। लोग उन्हें कितना प्यार करते थे। रेस्ट इन पीस सिद्धार्थ शुक्ला। तुम बहुत याद आओगे सिद्धार्थ शुक्ला। हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे। 
 
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बीते दिनों ही शहनाज गिल के साथ बिग बॉस ओटीटी के घर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के साथ खूब मस्ती की थी और कंटेस्टेंट के साथ टास्क भी किया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख