sundarkand
✕

क्या है जावेद अख्तर का आरएसएस को लेकर बयान, जिस पर मचा है बवाल

Updated: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (16:52 IST)
बॉलीवुड के फेमस गीतकार, स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिर जाते हैं। बीते दिनों जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान तालिबान के साथ आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल की तुलना कर दी थी। इसके बाद से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने कहा था कि आरएसएस का समर्थन करने वालों की मानसिकता भी तालिबानियों जैसी ही है। आरएसएस का समर्थन करने वालों को आत्म परीक्षण करना चाहिए। आप जिनका समर्थन कर रहे हैं, उनमें और तालिबान में क्या अंतर है? उनकी जमीन मजबूत हो रही है और वे अपने टारगेट की तरफ बढ़ रहे हैं।
 
जावेद अख्तर के इस बयान के बाद से ही जमकर बवाल मचा हुआ है। बीते दिनों बीजेपी ने गीतकार के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। कई बीजेपी नेताओं ने जावेद अख्तर को मांफी मांगने के लिए कहा था।
 
शिवसेना ने भी अपने मुखपत्र सामना में जावेद अख्तर के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा‍ कि आएसएस अगर तालिबानी विचारों वाला होता तो तीन तलाक के खिलाफ कानून न बना होता। लाखों मुस्लिम महिलाओं को आजादी नहीं मिलती। देश में बहुसंख्यक हिंदुओं की आवाज को दबाया न जाए। हमारे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास करने वाले जो संगठन हैं, उनकी हिंदू राष्ट्र निर्माण की अवधारणा सौम्य है। संघ की तालिबान से तुलना हमें अस्वीकार्य है। 
 
ये पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर के किसी बयान ने हंगामा खड़ा किया हो, इससे पहले भी वो कई विवादित बयान दे चुके हैं।
 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख