गुरुवार, 1 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 3 double eviction armaan malik and lovekesh kataria eliminated
Last Modified: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (12:08 IST)

Bigg Boss OTT 3 : फिनाले से पहले शॉकिंग डबल एविक्शन, अरमान मलिक और लवकेश कटारिया हुए बाहर

bigg boss ott 3 double eviction armaan malik and lovekesh kataria eliminated - bigg boss ott 3 double eviction armaan malik and lovekesh kataria eliminated
Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस ओटीटी 3 एविक्शन: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। लेकिन फिनाले से कुछ दिन पहले दो कंटेस्टेंट्स का शॉकिग एलिमिनेशन हो गया है। 2 अगस्त को 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और अब 5 कंटेस्टेंट ने फिनाले में एंट्री कर ली है। 
 
मेकर्स ने दो मशहूर कंटेस्टेंट अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस डबल एविक्शन से हर कोई हैरान रह गया है। वहीं शो को अब अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए है। हालांकि अभी एपिसोड दिखाया नहीं गया है। शो का लाइव फीड भी बंद कर दिया गया है। 
 
अरमान मलिक शो में अपनी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका के साथ शामिल हुए थे। हालांकि, पायल पहले कुछ हफ्तों में ही बेघर हो गई थीं। अरमान शो के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।
 
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने जा रहा है। नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, साई केतन और सना मकबूल फिनाले की रेस में शामिल है। 
ये भी पढ़ें
इस वजह से कियारा आडवाणी को सलमान खान ने दी थी नाम बदलने की सलाह